लो भाई बिहार के चुनाव भी अब समाप्त हो गए।
मोदी , नीतीश -"विकास"-"विकास" चिल्लाते रहे मगर "विकास" तो जैसे मंगल ग्रह पर जा बैठा है-आया ही नहीं। विश्वषत सूत्रों से ज्ञात हुआ है की मोदीजी ने अपनी अगली विदेश यात्रा में जाने से पहले इसरो को ख़ास हिदायत दे दी है कि मंगल ग्रह पर पानी मिले ना मिले "विकास" को ज़रूर ढूँढ कर लाना।
इसके साथ ही मोदीजी ने अपने "सरकारी" आवास को भी किराये पर देने का निर्णय दिया है. उनका कहना है की उनका ज्यादा समय तो विदेश में गुजरता है या चुनावी सभाओं में अत: इस घर की उन्हें कतई जरूरत नहीं है. आम आदमी पार्टी ने इसे अदानी-अम्बानी की दिल्ली के "प्राइम" जगह में "प्रोएर्टी" हथियाने की साजिश बताते हुए नेपाल की सीमा में अनशन करने की धमकी दे दी.

इस चुनाव के साथ ही अब तक शायद पिछले 60 वर्षों में दिए गए अवॉर्ड भी वापस हो चुके होंगे, जो बचें हैं वो बंगाल और उत्तर प्रदेश के चुनाव के समय लौटा दिए जाएँगे। राजनाथ सिंह जी ने स्मृति ईरानी से इस मामले में चर्चा की। वो "अवॉर्ड" वापसी मंत्रालय का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखेंगे। साथ ही ऐसा भी निर्णय लिया की इस मंत्रालय का मिनिस्टर लोकसभा में विपक्षी दल का नेता होगा। चूँकि इस वक़्त किसी विपक्षी दल के पास विपक्षी नेता बनने का 'अल्पमत' नहीं है इसीलिए राहुलजी का नाम प्रस्तावित किया गया है। ऐसा बिहार चुनाव के बाद प्रेस वालों से बातचीत के दौरान देखे गए उनके उत्साहित एवं प्रफुल्लित 'बाल मन" के मनोबल को बढ़ाने के लिए किया गया है।
आईए अब हम बिहार की ख़बरों का रूख करते हैं। इस चुनाव के बाद बिहार में "थोक बिक्री सूचकांक" में आमूलचाल वृद्धि देखी गयी । यह वृद्धि पिछले 15 वर्षों में अधिकतम है। आर बी आइ के गवर्नर रंगरजन भी अचमभे में हैं। उन्होंने इसके कारण जानने के लिए कमिटी का गठन भी किया।
कल प्राप्त हुई ख़बरों के अनुसार, इस कमिटी के पाँच सदस्य अपनी मैक्रो-एकनामिक थ्योरी के सारे सिद्धांतों को लगाकर भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सके। फिर उन्होंने सोचा की क्यों ना प्रसिद्ध टेलिविज़न चैनलों के पत्रकारों मदद ली जाए- आख़िर उन्हें "ग्राउंड ज़ीरो" की स्तिथि का अंदाज़ा होगा। वो समस्तिपुर के एक गाँव पहुँचे तो पाया की पत्रकार लालटेन के "अंधेरे" में समोसा खा रहे थे। यह समोसा, समोसा नहीं था,, "यूरेका" वाला क्षण था। उनने देर ना करते हुए आलू और मैदे की खपत का आंकलन किया और रंगरजन जी को अपनी "एक-वाक्यकिय" रिपोर्ट भेज दी :- "जब तक समोसे में रहेगा आलू, तब तक बिहार में रहेगा का लालू"।
कल के बासी समाचार समाप्त हुए। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment